Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

पत्रकार हत्‍याकांड : एक आरोपी ने कहा चंद्रिका भी शामिल था अपहरण की साजिश में

भोपाल। प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने पत्रकार चंद्रिका राय हत्याकांड के चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इस जांच में परत दर परत नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हिरासत में आए चौथे आरोपी ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। उसने एसटीएफ को बताया है कि चंद्रिका भी लोक निर्माण विभाग के एसडीओ के बेटे के अपहरण की साजिश में शामिल था। इस मामले में तीन आरोपियों तक एसटीएफ के पहुंचने एवं चंद्रिका के पड़ोस में रहने वाले होमगार्ड द्वारा हत्या की बात स्वीकारने की खबर सही साबित हुई है। चौथे आरोपी को पुलिस ने गुरुवार शाम को हिरासत में ले लिया है। पांचवां आरोपी फरार है।

भोपाल। प्रदेश की स्पेशल टास्क फोर्स ने पत्रकार चंद्रिका राय हत्याकांड के चार आरोपियों को हिरासत में ले लिया है। इस जांच में परत दर परत नए-नए खुलासे हो रहे हैं। हिरासत में आए चौथे आरोपी ने चौंकाने वाली जानकारी दी है। उसने एसटीएफ को बताया है कि चंद्रिका भी लोक निर्माण विभाग के एसडीओ के बेटे के अपहरण की साजिश में शामिल था। इस मामले में तीन आरोपियों तक एसटीएफ के पहुंचने एवं चंद्रिका के पड़ोस में रहने वाले होमगार्ड द्वारा हत्या की बात स्वीकारने की खबर सही साबित हुई है। चौथे आरोपी को पुलिस ने गुरुवार शाम को हिरासत में ले लिया है। पांचवां आरोपी फरार है।

इस सनसनीखेज हत्याकांड में प्रदेश पुलिस के मुखिया एसके राउत गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस करने वाले थे, लेकिन चंद्रिका के घर से लूटे गए रुपये बरामद नहीं हुए थे। इस मामले में अब तक हुई पूरी जांच एवं कार्रवाई को देखने एसटीएफ के एडीजी संजय चौधरी उमरिया गए थे। उन्होंने हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की। इसके बाद वे भोपाल के लिए रवाना हुए। हिरासत में आए आरोपियों के नए खुलासे में यह बात आई कि एसडीओ हेमंत झारिया के छह साल के बेटे के अपहरण की साजिश में चंद्रिका राय भी शामिल था। बाद में जब पुलिस दबाव के कारण बच्चे को छोड़ना पड़ा तो बाकी आरोपी यह समझ रहे थे कि फिरौती की रकम चंद्रिका ने ले ली होगी, जबकि चंद्रिका को यह भ्रम था कि उसका पड़ोसी होमगार्ड उससे झूठ बोल रहा है।

हत्याकांड वाली रात पड़ोसी ने ही चंद्रिका से दरवाजा खुलवाया। इसके बाद आरोपियों ने उससे करीब 25 हजार रुपये लूटे एवं उसकी हत्या कर दी। सूत्र बताते हैं कि हत्या करने वालों में होमगार्ड जो एसडीओ के यहां काम करता था, अमित नामक एक युवक एवं एक जेसीबी मशीन का आपरेटर भी था। सभी आरोपी स्थानीय हैं। ध्यान रहे कि एक हिंदी दैनिक के जिला प्रमुख चंद्रिका, उनकी पत्‍‌नी दुर्गा एवं बेटे-बेटी की नृशंस तरीके से हत्या कर दी गई थी। पहले दिन से ही इस मामले को बच्चे के अपहरण कांड से जोड़कर देखा जा रहा था।

छह सालों में पैसा कमाया था चंद्रिका ने : चंद्रिका के बारे में स्थानीय पुलिस की रिपोर्ट अच्छी नहीं है। पुलिस बताती है कि छह साल पहले एक गांव से उमरिया आए चंद्रिका ने कुछ सालों में ही बहुत संपत्ति कमा ली थी। स्थानीय स्तर पर जुआ-सट्टा करने वालों को भी वह संरक्षण देता था। उसकी पैसों की भूख लगातार बढ़ रही थी इस कारण उसने एसडीओ के बेटे के अपहरण की साजिश तक को अंजाम दे दिया था। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...