मथुरा में हिन्दुस्तान की लांचिंग के दौरान अमर उजाला छोड़कर हिन्दुस्तान आने वाले दो और पत्रकारों नागेन्द्र राठौर और नवनीत शर्मा ने अब हिन्दुस्तान को अलविदा कह दिया है। दोनों ही पत्रकार कल्पतरू एक्सप्रेस में चले गए हैं। इससे पहले हिन्दुस्तान से अंकुर शर्मा, बाल किशन सिसौदिया, रामकुमार रौतेला, हरिमोहन रावत, दिलीप यादव, गिरधारी लाल श्रोतिया इस्तीफा दे चुके हैं।
ये सभी हिन्दुस्तान की मथुरा लांचिंग के दौरान अमर उजाला छोड़कर हिन्दुस्तान में आए थे, लेकिन यहां चार साल के दौरान वेतन वृद्धि न होने से नाखुश होकर हिन्दुस्तान को अलविदा कह गए। इसके कारण तीन माह पहले तक हिन्दुस्तान, मथुरा में जहां एक दर्जन पत्रकारों की फौज थी, अब वहां आधा दर्जन भी पत्रकार नहीं रह गए हैं।





