दैनिक जागरण, गोरखपुर में आखिर कैसे-कैसे लोग काम कर रहे हैं. विधवा के साथ बलात्कार में नामजद किए गए हाटा के पत्रकार शैलेंद्र दुबे पर गगहा थाना में लूट का मामला भी दर्ज है. गगहा थाना में इनके खिलाफ मुकदमा संख्या 533/2009 धारा 145,141, 283,504, 506 व 7 क्रिमनल एक्ट के तहत मामला दर्ज है. इस मामले मे पुलिस ने 26/9/2009 को चार्जशीट भी न्यायालय में दाखिल कर दिया है. दूसरा मामला चंदा देवी बनाम शैलेंद्र है जिसमें 354, 504, 506, 395 जैसे लूट का मामला न्यायालय में चल रहा है. ऐसे अपराधी प्रवृत्ति के युवक को दैनिक जागरण ने क्यों रखा है यह एक बड़ा सवाल है.
अब जब इस तरह के आपराधिक माइंड सेट वाले लोग पत्रकार होंगे तो पत्रकारिता की स्थिति कैसी होगी आसानी से समझा जा सकता है. तीन दिन पहले एक बार फिर शैलेंद्र पर मुक़दमा नंबर 41/12 के अंतर्गत धारा 376 का मामला भी दर्ज हुआ है. अब देखना है कि जागरण प्रबंधन क्या कदम उठाता है या फिर उसके आंखों पर पट्टी ही बंधी रहती है.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.





