सीरिया में बुधवार को राकेट के हमले में तीन पत्रकार घायल हुए थे. जिसमें एक फ्रांसिसी पत्रकार इडिथ बुआवर गंभीर रूप से घायल हैं. बुआवर ने कहा है कि उन्हें तुरंत मेडिकल सहायता की जरूरत है. सीरियाई विपक्षी कार्यकर्ताओं ने इंटरनेटर बुआवर का एक वीडियो संदेश जारी किया है. संदेश में महिला पत्रकार ने बताया है कि उनकी जांघ की हड्डी टूट गई है और उन्हें तुरंत मेडिकल हेल्प चाहिए. वे चाहती है कि उन्हें जल्द से जल्द लेबनान ले जाया जाए.
बताया जा रहा है कि इसके बाद संबंधित विभाग हरकत में आए हैं. उल्लेखनीय है कि इस हमले में दो पत्रकारों की मौत हो गई थी. जिसमें एक ब्रितानी तथा दूसरा फ्रांसिसी थे.





