Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

प्रज्ञा चैनल पर लगेगा ताला, सेलरी की मांग लेकर कर्मचारी धरने पर

महुआ ग्रुप की खस्‍ताहाली का असर प्रज्ञा चैनल पर पड़ गया है. मैनेजमेंट ने प्रज्ञा का ऑपरेशन पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है. कर्मचारियों को भी रिजाइन करने का फरमान सुना दिया गया है, जिसको लेकर मामला पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया है. कर्मचारी इस्‍तीफा देने से पहले फरवरी महीने की सेलरी और अगले तीन महीने का कंपनसेशन की मांग कर रहे हैं, पर प्रबंधन की तरफ से जवाब देने या उनकी सुनने वाला कोई नहीं है.

महुआ ग्रुप की खस्‍ताहाली का असर प्रज्ञा चैनल पर पड़ गया है. मैनेजमेंट ने प्रज्ञा का ऑपरेशन पूरी तरह बंद करने का ऐलान कर दिया है. कर्मचारियों को भी रिजाइन करने का फरमान सुना दिया गया है, जिसको लेकर मामला पूरी तरह से तनावपूर्ण हो गया है. कर्मचारी इस्‍तीफा देने से पहले फरवरी महीने की सेलरी और अगले तीन महीने का कंपनसेशन की मांग कर रहे हैं, पर प्रबंधन की तरफ से जवाब देने या उनकी सुनने वाला कोई नहीं है.

नाराज सैकड़ों कर्मचारी कल से ही प्रज्ञा आफिस के सामने धरने पर हैं. कर्मचारी पूरी बात स्‍पष्‍ट न होने तक वहां से हटने को तैयार नहीं हैं. कर्मचारियों को आश्‍वासन दिया गया था कि कंपनी की मालकिन मीना तिवारी आकर मामले को सुलझाएंगी पर खबर दिए जाने तक वो नहीं आई थीं. साढ़े चार साल पहले लांच हुआ प्रज्ञा चैनल पिछले काफी समय से परेशानी में है. कास्‍ट कटिंग के नाम पर कई कर्मचारियों को पिछले दिनों निकाल दिया गया था. अब इस चैनल को पूरी तरह बंद किए जाने की तैयारी है.

बताया जा रहा है कि चैनल में लगभग 130 के आसपास कर्मचारी कार्यरत हैं. 17 फरवरी को एचआर डिपार्टमेंट ने सभी को मौखिक नोटिस जारी कर दिया कि अगले 17 मार्च के बाद चैनल बंद कर दिया जाएगा, लिहाजा आप लोग अपना बोरिया बिस्‍तर समेट लें. शुरू में कहा गया कि सबका पेमेंट कर दिया जाएगा. पर फिर बाद में प्रबंधन ने अपना फैसला बदल दिया. सभी लोगों से रिजाइन मांगा जाने लगा. रिजाइन न देने पर टर्मिनेट करने की धमकी भी दी जाने लगी. पर कर्मचारी चालू माह की सेलरी और अगले तीन महीने की सेलरी की मांग पर अड़ गए.

एक दिन पूर्व जब काम पर आए तो उन्‍हें कार्यालय के सभी विभागों में ताला लटका मिला. कर्मचारियों ने जब वस्‍तुस्थिति जानना चाहा तो बताया गया कंपनी बंद हो रही है, आप जा सकते हैं. बताया जा रहा है कि कर्मचारी कल से ही कार्यालय के सामने जमे हुए हैं. मैनेजमेंट के सीनियर लोगों ने आश्‍वासन दिया था कि मालकिन आएंगी तो सभी लोगों का हिसाब किताब कर दिया जाएगा. कल बारह बजे आना था, पर वे नहीं आईं आज ग्‍यारह बजे का समय दिया गया था, पर वे खबर दिए जाने तक नहीं आई थीं.

इस बीच कर्मचारियों के धरने की बात सुनकर महुआ ग्रुप के सीईओ भूपेंद्र नारायण सिंह भूप्‍पी और ग्रुप हेड राणा यशवंत भी मौके पर पहुंचे तथा कर्मचारियों को समझाने-बुझाने का प्रयास किया परन्‍तु सफलता नहीं मिली. कर्मचारी मालकिन के अलावा किसी की बात सुनने को तैयार नहीं थे. कर्मचारियों ने बताया कि एक तो वैसे ही हमारी सेलरी बहुत कम है अगर अचानक चैनल बंद हो गया तो हमलोगों का परिवार तो सड़क पर आ जाएगा. इस संदर्भ में जब प्रज्ञा की चैनल हेड शिवानी अग्रवाल से बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि मैनेजमेंट ने प्रज्ञा का ऑपरेशन बंद करने का फैसला लिया है. सभी लोगों का जो भी कंपनसेशन होगा आज दे दिया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...