: कानाफूसी : आगरा से प्रकाशित सी एक्सप्रेस अखबार से राजीव दधीच और भानु प्रताप सिंह की छुट्टी तय मानी जा रही है। होली बाद दोनों को विदा किया जा सकता है। सूत्रों का कहना है कि इन लोगों ने अखबार के लिए विज्ञापन लाने की भी जिम्मेदारी ली थी। लेकिन ये लोग अखबार के लिए विज्ञापन नहीं ला पा रहे हैं। सुनते हैं कि अखबार के लाला को किसी ने विज्ञापन लाने का झुनझुना दिखाया है, इसी कारण इन्हें हटाया जा रहा है। वैसे भी दोनों से प्रशासनिक अधिकार वापस ले लिए गए हैं। सारा काम डा. हर्षदेव और अमी आधार निडर को सौंप दिया गया है। जब अमी आधार की एंट्री सी एक्सप्रेस में हुई, तभी लगने लगा था कि दधीच और भानु की विदाई देर-सबेर हो जाएगी। चूंकि लाला को इनसे अखबार बुक करवाना था, इसलिए झेला जा रहा था।
xxx
आगरा से प्रकाशित अखबार सी एक्सप्रेस में गालियां छप रही हैं। 17-2-2012 के अंक में पेज-9 पर एक खबर की हेडिंग है.. रईसजादों ने टेम्पो चालकों को कूटा, भागे। इसमें लिखा है. साले.. हरामी.. कमीने तेरे बाप की सड़क है.. सुअर की औलाद..सी एक्सप्रेस के मालिक जैन समाज के हैं। अहिंसा का प्रचार करते हैं। क्या गाली देना और लिखना अहिंसा है। इस बात की कोई जांच नहीं की गई कि ऐसी खबर लिखने वाले रिपोर्टर के खिलाफ क्या कार्यवाही की गई है। मालिक पर कॉकस ने जादू कर दिया है। अखबार में कुछ भी लिखजा रहा है। प्रमाण के लिए वेबसाइट चेक करें www.theseaexpress.com में 17-2-2012 का page 9.
xxx
आगरा से एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित. अगर उपरोक्त तथ्यों में कमी बेसी नजर आए तो नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए अपनी बात कह सकते हैं या फिर [email protected] पर मेल भेज सकते हैं.





