अंग्रेजी दैनिक पायोनियर के मालिक-संपादक चन्दन मित्रा ने झारखण्ड में अख़बार के फ्रेंचाइजी सरावगी बन्धुवों वाली स्वास्तिक ग्रुप से अख़बार के प्रकाशन का अधिकार वापस ले लिया है. ऐसा क्यों किया गया, यह तो नहीं पता लेकिन इस कदम से पत्रकार खुश हैं. बताया जा रहा है कि नवंबर महीने से चन्दन मित्रा की स्वामित्व वाली कंपनी सीएमवाईके पायोनियर के झारखण्ड संस्करण की मालिक होगी. इस नए बदलाव से वहां कर्मचारियों में ख़ुशी की लहर दौड़ गई है.
झारखण्ड के समृद्ध परिवारों में गिनती किये जाने वाले सरावगी परिवार के लोगो ने पायोनियर के पत्रकारों को परेशान कर रखा था. यहाँ तक कि लोगो के चार चार महीने का वेतन भी बकाया था. ऐसी उम्मीद की जा रही है कि चन्दन मित्रा पायोनियर के दिल्ली मुख्यालय से किसी एक पत्रकार को झारखण्ड संस्करण को संकट से उबारने की जिम्मेदारी देकर भेज सकते है. इस बारे में कयास लगने शुरू हो गए हैं.
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित





