आज समाज, अंबाला से खबर है कि सिद्धार्थ प्रताप सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे जनरल डेस्क पर कार्यरत थे. सिद्धार्थ के बारे में खबर है कि उन्होंने अपनी नई पारी चंडीगढ़ में दैनिक भास्कर के साथ शुरू की है. बताया जा रहा है कि सिद्धार्थ का जाना आज समाज के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. वे इंक्रीमेंट न होने से नाराज थे.
आज समाज, अंबाला में ही कार्यरत शिखा ने भी इस्तीफा दे दिया है. शिखा फीचर डेस्क पर कार्यरत थी. उनके बारे में खबर है कि उन्होंने आगरा में सी एक्सप्रेस ज्वाइन कर लिया है.





