मेरठ से देर से मिली एक खबर सुभारती मीडिया समूह से है। सुभारती के हिन्दी दैनिक प्रभात में सुनील छइयां ने संपादक के रूप में ज्वाइन किया है। वे अमर उजाला, दैनिक जागरण और डीएलए में संपादकीय प्रमुख के रूप में तकरीबन 25 वर्ष तक सेवा कर चुके हैं। सुनील पहले फोटोग्राफर थे, बाद में संपादक बने।
सुनील छइयां ने डीएलए अखबार से इस्तीफा देने के बाद पत्रकारिता के छात्रों को पढ़ाने के लिए इंस्टीट्यूट की शुरुआत की थी। पर संभवतः वह काम चला नहीं। ऐसे में उन्हें फिर से नौकरी करने के लिए सक्रिय होना पड़ा और सुभारती ग्रुप से उनकी बात बन गई। सुनील छंइया ने अब हिंदी दैनिक प्रभात, मेरठ में संपादक के रूप में ज्वाइन कर लिया है।





