वरिष्ठ पत्रकार एवं आउटलुक हिंदी के एसोसिएट एडिटर रहे रवींद्र शाह श्रद्धांजलि देने के लिए नोएडा में एक सभा का आयोजन किया गया है. गौरतलब है कि एमपी में हुए एक सड़क हादसे में रवींद्र शाह की मौत हो गई थी. उनका अंतिम संस्कार भोपाल के मालवा क्षेत्र में स्थित मुक्तिधाम में किया गया था. उनको मुखाग्नि उनके पुत्र देवाशीष ने दी थी. रवींद्र शाह की आत्मा की शांति के लिए नोएडा के सेक्टर 24 में स्थित अग्रवाल सभा भवन में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है. अग्रवाल भवन इस्कान टेम्पल के बगल में स्थित है. यह कार्यक्रम रविवार यानी 26 फरवरी को दोपहर एक बजे से शुरू होगा. उन्हें श्रद्धांजलि देने वाले सभी लोग यहां पहुंच सकते हैं.





