'हिमाचल आजकल'' न्यूज़ बुलेटिन का आज से आगाज़ हो रहा है। आज 25 फरवरी से दिशा चैनल पर रात 9 बजे हिमाचल की खबरों का पहला प्रसारण होगा। ''हिमाचल आजकल' में हिमाचल की हर वो छोटी बड़ी खबर दिखाई जाएगी जिसका सरोकार आमजन से है। खबरों पर पकड़ मजबूत करने के लिए हिमाचल के चप्पे-चप्पे पर संवाददाताओं का नेटवर्क खड़ा किया जा चुका है जो राज्य के हर इलाके की खबर पहुंचा रहे हैं। पहली मार्च से इसी चैनल पर खबरों की कवरेज को और बढ़ाकर दो न्यूज़ बुलेटिन किए जाएंगे।
पंद्रह मार्च से सुबह 9 बजे, दोहपर 3 बजे और रात 9 बजे तीन बुलेटिन दिशा चैनल पर प्रसारित किए जाएंगे। दिशा चैनल डिश टीवी-757, एयरटेल डिजिटल-689, वीडियोकॉन डी2एच- चैनल नंबर- 685 और टाटा स्काई चैनल नंबर- 184 पर भी उपलब्ध है। आप इसका लाइव प्रसारण देख सकते है www.tvunetworks.com पर। हिमाचल आजकल के प्रधान संपादक कृष्ण भानु को पत्रकारिता का लम्बा अनुभव है और 32 सालों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं। उनके अनुसार हिमाचल आजकल ने संबंधित विभाग में लाइसेंस के लिए अप्लाई कर दिया है। उम्मीद है कि साल 2012 में न्यूज चैनल के तौर पर लाइसेंस प्राप्त कर 24X7 के रूप में प्रदेश वासियों के सामने होगा और राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेगा। प्रेस विज्ञप्ति





