सीएनईबी न्यूज चैनल से खबर है कि देवांशु झा ने इस्तीफा दे दिया है. देवांशु अच्छे कर्मियों में माने जाते थे. सीएनईबी में उन्हें अच्छे स्क्रिप्ट राइटर के तौर पर भी जाना जाता है. सूत्रों का कहना है कि चैनल हेड के तौर पर काम देख रहे रजनीश को देवांशु रास नहीं आ रहे थे.
उधर, इंदौर से सूचना है कि 17 साल से दैनिक भास्कर के साथ बतौर कार्टूनिस्ट काम कर रहे इस्माइल लहरी ने इस्तीफा दे दिया है. सूत्रों के मुताबिक सेलरी से नाखुश लहरी ने अपना त्यागपत्र प्रबंधन को भेज दिया है. अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि लहरी का इस्तीफा स्वीकारा गया है या नहीं. इंदौर में कहा जाता है कि लोग लहरी के कार्टून का इंताजर करते हैं.





