अमर उजाला, देहरादून से खबर है कि तीन लोगों का तबादला दूसरे यूनिटों में कर दिया गया है, जबकि चीफ रिपोर्टर रहे जितेंद्र अंथवार का तबादला भी जल्द ही किया जाने वाला है. बताया जा रहा है कि देहरादून में सीनियर सब एडिटर के पोस्ट पर तैनात राजीव रंजन को तथा रिपोर्टर सरोज कुमार को प्रबंधन ने गोरखपुर भेज दिया है. वहीं हरिद्वार में तैनात सीनियर रिपोर्टर अरविंद सिंह को बरेली भेज दिया गया है. पिछले दिन चीफ रिपोर्टर के पद से हटाए गए जितेंद्र अंथवार का भी शीघ्र तबादला किया जाने वाला है.
सूत्र बताते हैं कि प्रबंधन यह सारी कवायद देहरादून में सरप्लस कर्मचारियों के हो जाने के चलते कर रहा है. गोरखपुर युनिट में संजय तिवारी एवं जितेंद्र पाण्डेय के चले जाने के बाद से स्टाफ की कमी हो गई थी, जिसके चलते इन दोनों लोगों को वहां भेजा गया है.






