दैनिक जागरण, सिलीगुड़ी से खबर है कि धानिश श्रीवास्तव ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर सिटी डेस्क प्रभारी थे. मूल रूप से लखनऊ के रहने वाले धानिश ने प्रबंधन को दिए गए इस्तीफे का कारण व्यक्तिगत बताया है. वे अपनी नई पारी कहां से शुरू करेंगे इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. धानिश इसके पहले डेली न्यूज एक्टिविस्ट, बीओटू न्यूज चैनल, राहत टाइम्स, लखनऊ लीड समेत कई अखबारों और चैनलों में काम कर चुके हैं.
लोकमत, लखनऊ से खबर है कि एमडी आनंद वर्धन सिंह ने मुकुल त्रिपाठी को इंचार्ज बना दिया है. बताया जा रहा है कि समझौत बिना पैसे के हुआ है. बताया जा रहा है कि अब अखबार का सारा ध्यान उन खबरों पर लग गया है, जहां से संभावनाएं हैं. सिटी रिपोर्टनों को भी ऐसी खबरों के लिए टाइट किया जा रहा है. खबर है कि गंभीर पत्रकारिता करने वाले लोग फ्रस्टेट होकर दूसरा रास्ता तलाशने लगे हैं और आई कार्ड पाने वालों की जमात जुट रही है.





