हरियाणा के पलवल जिले से एक नई मैगजीन लांच की गई है. एनसीआर लुक नामक इस मैगजीन के संपादक रामवीर सिंह हैं. इनपुट हेड उदय शंकर खावरे को बनाया गया है. फीचर हेड शिखा शर्मा हैं जबकि बिजनेस की जिम्मेदारी दीपक सिंह देखेंगे. मैगजीन को जल्द ही बड़े पैमाने पर विस्तारित किया जाएगा.
मैगजीन को यूपी, बिहार, झारखंड, एमपी, राजस्थान, छत्तीसगढ़, उत्तराखंड समेत कई हिंदी भाषा राज्यों में लांच किया जाएगा. मैगजीन पूर्ण रूप से पॉलिटिकल होगा. इसमें हरियाणा, यूपी, झारखंड, बिहार, राजस्थान के राजनीतिक उठापटक की खबरें प्रकाशित की जाएंगी. इसके अलावा भी इसमें काफी कुछ होगा.





