अमर उजाला प्रबंधन ने ग्रुप के बिजनेस मोर्चे के और मजबूत बनाने के लिए कलस्टर हेड का नया पद सृजित किया है. अभी पांच मैनेजरों की नियुक्ति कलस्टर हेड के रूप में की गई है. इन कलस्टर हेडों के जिम्मे एक से अधिक यूनिट की जिम्मेदारी होगी. सूत्रों का कहना है कि जिन पांच लोगों को कलस्टर हेड बनाया गया है इसके लिए आतंरिक मेल जारी कर दिया गया है. मेल में इन यूनिटों और मैनेजरों को इसके बारे में सूचना दी गई है.
जिन लोगों को कलस्टर हेड बनाया गया है, उसमें शलभ राय, मोहित शर्मा, विनीत तिवारी, अनिल शर्मा और डी सिंह शामिल हैं. शलभ राय को नोएडा, मेरठ और देहरादून, मोहित शर्मा को हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू एवं धर्मशाला, विनीत तिवारी को लखनऊ और गोरखपुर, अनिल शर्मा को आगरा, अलीगढ़ एवं झांसी तथा डी सिंह को बरेली, हल्दवानी और मुरादाबाद यूनिट का कलस्टर हेड बनाया गया है. अभी कुछ और कलस्टर हेड बनाए जाएंगे. अभी बनारस, इलाहाबाद जैसे यूनिटों के लिए किसी की तैनाती नहीं की गई है. बताया जा रहा है कि इसके माध्यम से संस्थान की वित्तीय स्थिति को और अधिक मजबूत बनाए जाने की योजना है.





