कानपुर। राष्ट्रीय सहारा के वरिष्ठ पत्रकार दीपचंद पाण्डेय का सोमवार की शाम लखनऊ में निधन हो गया. श्री पाण्डेय ने संवाददाता के रूप में अपना कैरियर वर्ष 1992 में राष्ट्रीय सहारा कानपुर संस्करण के आरम्भ होने के साथ शुरू किया था. तब से इसी अखबार के साथ जुड़े रहे. पिछले दो सालों से वह मुंह के कैंसर से पीडि़त थे. इस दौरान उनका इलाज मुंबई स्थित टाटा मेमोरियल कैंसर हास्पीटल में भी चला.
पिछले महीने उनकी तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी, जिसके बाद उन्हें इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया था. लखनऊ में ही इलाज के दौरान उनका निधन हो गया. दीपचंद का पार्थिव शरीर लखनऊ से उनके कानपुर में हालसी रोड बादशाही नाका स्थित उनके आवास पर लाया गया, जहां लोगों के दर्शन के लिए रखा गया. आज उनका अंतिम संस्कार भगवत दास घाट पर किया गया. वे अपने पीछे पत्नी और दो पुत्र एवं एक पुत्री छोड़ गए हैं. उनके निधन से पूरा कानपुर के मीडिया जगत में शोक की लहर दौड़ गई है.





