टीवी टुडे से खबर है कि तीन वरिष्ठ लोगों ने इस ग्रुप को ज्वाइन किया है. विक्रम दास जीएम के रूप में टीवी टुडे ज्वाइन किया है. ये ग्रुप के चैनलों का इंटरनेशनल डिस्ट्रीब्यूशन का काम देखेंगे. राहुल कुमार शा टीवी टुडे समूह के अंग्रेजी चैनल हेडलाइंस टुडे से जुड़े हैं. इन्हें वाइस प्रेसिडेंट (एड सेल्स) बनाया गया है. ये चैनल के राजस्व की जिम्मेदारी संभालेंगे. देवलीना मजूमदार ने एचआर विभाग में ज्वाइन किया है. वे एचआर में जनरल मैनेजर होंगी. इन सभी लोगों की रिपोर्टिंग टीवी टुडे के सीईओ जॉय चक्रवर्ती को होगी.





