Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

स्टार सीजे चैनल ने मुझे लूट लिया, उदय शंकर जी कुछ करो

स्टार सीजे अलाइव चैनल लोगों के साथ ठगी का खेल खेल रहा है और इस बात का गवाह मैं खुद बना हूं। मैंने स्टार सीजे अलाइव चैनल से एक कैनन का प्रिंटर मंगाया था और प्रिंटर बाकायदा आ भी गया, लेकिन मैंने जब प्रिंटर का डिब्बा खोल कर देखा तो ना तो उसमें डाटा केबल निकली, ना ही पॉवर कोर्ड और ना ही कार्टरेज, मेरे होश उड़े तो मैंने तुरंत चैनल के हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाया और वहां फोन उठाने वाले भाई साहब ने मुझसे कहा कि सर बस आप दो दिन इंतज़ार कर लीजिये आपकी पूरी मदद की जाएगी और कंपलेन रजिस्टर कर ली गई है। आपके पास जल्द से जल्द फोन आ जाएगा।

स्टार सीजे अलाइव चैनल लोगों के साथ ठगी का खेल खेल रहा है और इस बात का गवाह मैं खुद बना हूं। मैंने स्टार सीजे अलाइव चैनल से एक कैनन का प्रिंटर मंगाया था और प्रिंटर बाकायदा आ भी गया, लेकिन मैंने जब प्रिंटर का डिब्बा खोल कर देखा तो ना तो उसमें डाटा केबल निकली, ना ही पॉवर कोर्ड और ना ही कार्टरेज, मेरे होश उड़े तो मैंने तुरंत चैनल के हेल्पलाइन नंबर पर फोन लगाया और वहां फोन उठाने वाले भाई साहब ने मुझसे कहा कि सर बस आप दो दिन इंतज़ार कर लीजिये आपकी पूरी मदद की जाएगी और कंपलेन रजिस्टर कर ली गई है। आपके पास जल्द से जल्द फोन आ जाएगा।

प्रिंटर की डिलीवरी मुझे 20 फरवरी को की गई थी और शिकायत करने के बाद मुझसे कहा गया कि 22 तारीख तक आपकी समस्या का समाधान निकल जाएगा, लेकिन 22 फरवरी तक मेरे पास कोई फोन नहीं आया, तो मैंने 23 फरवरी की दोपहर एक बार फिर से फोन किया और बताया कि मुझे प्रिंटर के साथ डाटा केबल, पॉवर कोर्ड और कार्टरेज नहीं मिली तो वहां फोन उठाने वाली मैडम ने कहा कि बिल्कुल सर आपकी शिकायत हमारे पास दर्ज है और जल्द से जल्द आपके पास फोन आ जाएगा, बस आप थोड़ा इंतज़ार और कर लीजिए। मैंने फोन रख दिया और फिर कुछ दिन इंतज़ार किया लेकिन आज तक मेरे पास जब कोई फोन नहीं आया तो मैंने फिर से एक बार हेल्पलाइन नंबर पर फोन किया और वहां जिन भाई साहब ने मेरा फोन उठाया उन्होंने मेरी सारी बातें सुनने के बाद ये कहा कि सर क्या मैं आपकी कॉल कुछ पलों के लिए होल्ड पर रख सकता हूं, मैने पूछा क्यों भाई तो उसने कहा कि सर ताकि मैं आपकी पूरी तरह मदद कर पाऊं। मैंने कहा ठीक है भाई रख दो होल्ड पर लेकिन मेरा फोन करीब 20 मिनट तक होल्ड पर रहा, जिसके बाद भाई साहब ने कॉल अनहोल्ड की और मुझसे कहा कि सर आप इंतज़ार कर लीजिए आपके पास फोन आ जाएगा, इसके अलावा मैं आपकी कोई मदद नहीं कर सकता।

मेरे पांव से ज़मीन खिसक गई और मैंने तुनकते हुए फोन काट दिया। अब बताइए यशवंत जी क्या स्टार सीजे चैनल चलाने वालों को इस तरह का व्यवहार करना चाहिए। अब कोई न्यूज़ चैनल या मेरा खुद का चैनल तो इसकी खबर प्रसारित करने से रहा, लेकिन ऐसे में मैं क्या करूं मेरा प्रिंटर तो पिछले 10 दिनों से बेकार पड़ा है। प्रिंटर मंगाया इसलिए था क्योंकि जहां मैं रहता हूं वहां आस पास कोई प्रिंट निकालने की सुविधा नहीं थी, लेकिन 10 दिनों से ये प्रिंटर बेकार ही रखा है। मुझे जानकारी पूरी नहीं है लेकिन अगर इस चैनल की ज़िम्मेदारी भी उदय शंकर जी के पास है तो उन तक ये बात ज़रुर पहुंचनी चाहिए और खासतौर से कॉल सेंटर में बैठे उन लोगों को लताड़ ज़रुर पड़नी चाहिए जो किसी परेशान व्यक्ति की परेशानी का समाधान तो क्या करें उसकी कॉल होल्ड पर डाल देते हैं और नतीजा कुछ निकलता नहीं है।

वीर चौहान

[email protected]

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...