दैनिक प्रभात, मेरठ से खबर है कि मुकेश गुप्ता ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर बिजनेस हेड के रूप में जिम्मेदारी संभाल रहे थे. सूत्र बताते हैं कि मूल रूप से संपादकीय के आदमी रहे मुकेश गुप्ता ने अंदरूनी राजनीति से परेशान होकर इस्तीफा दिया है. वे दस महीने पहले ही द ट्रिब्यून से दैनिक प्रभात आए थे. बताया जा रहा है कि संपादक के रवैये से कई लोग परेशान हैं. कई और लोग निकट भविष्य में इस्तीफा दे सकते हैं.
बताया जा रहा है कि वैकल्पिक व्यवस्था न होने तक मुकेश को कार्यभार संभालने को कहा गया है. वे फिर से दैनिक ट्रिब्यून से जुड़ गए हैं. पिछले ढाई दशकों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय मुकेश गुप्ता इसके पहले मेरठ समाचार, इनदिनों, जनसंदेश गुडगांव, वीर अर्जुन जैसे अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. उनकी गिनती मेरठ के जाने-माने पत्रकारों में की जाती है.
दैनिक जागरण, बदायूं से खबर है कि नीरज सिंह ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर क्राइम रिपोर्टिंग कर रहे थे. खबर है कि नीरज अपनी नई पारी अमर उजाला, बरेली के साथ शुरू करने जा रहे हैं. वहां भी इन्हें क्राइम की जिम्मेदारी सौंपी जाएगी. नीरज इसके पहले भी कई संस्थानों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.






