Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

आपा खो बैठे कृष्णमाचारी श्रीकांत ने मीडियावालों से कहा- ‘शट अप’

मुंबई : एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख कृष्णमाचारी श्रीकांत मीडिया के सवालों पर भड़ककर अपना आपा खो बैठे और बोल बैठे…'शट अप'। श्रीकांत पत्रकारों से बातचीत में भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे में निराशाजनक प्रदर्शन का बचाव कर रहे थे जिससे उन पर एक के बाद एक सवालों का बाउंसर फेंके जा रहे थे। चयनकर्ता प्रमुख के सामने टीवी चैनलों के कैमरे और माइक्रोफोन लगे हुए थे। उनके चारों तरफ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी खड़े थे।

मुंबई : एशिया कप के लिए भारतीय टीम की घोषणा के बाद राष्ट्रीय चयनकर्ता प्रमुख कृष्णमाचारी श्रीकांत मीडिया के सवालों पर भड़ककर अपना आपा खो बैठे और बोल बैठे…'शट अप'। श्रीकांत पत्रकारों से बातचीत में भारतीय टीम के ऑस्ट्रेलिया दौरे में निराशाजनक प्रदर्शन का बचाव कर रहे थे जिससे उन पर एक के बाद एक सवालों का बाउंसर फेंके जा रहे थे। चयनकर्ता प्रमुख के सामने टीवी चैनलों के कैमरे और माइक्रोफोन लगे हुए थे। उनके चारों तरफ प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडियाकर्मी खड़े थे।

श्रीकांत ने एशिया कप के लिए घोषित टीम के खिलाड़ियों के नाम गिनने शुरू किए और फिर कहा कि वीरेन्द्र सहवाग और जहीर खान को अनफिट होने के कारण एशिया कप से विश्राम दिया गया है। इसके बाद सहवाग को लेकर सवाल बार-बार उछलते रहे। श्रीकांत ने दोहराया ..सहवाग चोटिल हैं। यह एक ईमानदार सच्चाई है। मैं आपकों कोई कारण नहीं बता रहा हूं। यह फिजियोयेरिपिस्ट की मेडिकल रिपोर्ट है जो बोर्ड के पास आई है। रिपोर्ट का कहना है कि सहवाग और जहीर को चोटों के कारण विश्राम की जरूरत है।

श्रीकांत ने कहा कि और अटकलबाजियां लगाने का कोई औचित्य नहीं है वैसे कोई भी किसी बात पर अटकलबाजी लगा सकता है। फिजियोथेरेपिस्ट समय-समय पर फिटनेस टेस्ट लेते रहते हैं और यह फैसला इसी रिपोर्ट के आधार पर किया गया है। ये सब बातें आपकों दिखाई नहीं जा सकती हैं क्योंकि यह आंतरिक मामला है। सवाल फिर भी जारी रहे और श्रीकांत अब उखड़ चुके थे। उन्होंने कहा कि वह एक ही सवाल का जवाब अलग-अलग तरह से नहीं दे सकते।

श्रीकांत के बिल्कुल साथ खड़े एक टीवी रिपोर्टर ने जब उनसे पूछ डाला कि यदि सहवाग की फिटनेस पर कोई संदेह है तो उन्हें वापस क्यों नहीं बुला लिया जाता? इस बार तो चयनकर्ता प्रमुख अपना आपा खो बैठे। उन्होंने कहा – ..बॉस. यू जस्ट शट अप नाऊ। आप अब मुझसे इस तरह बात नहीं कर सकते। हम फिटनेस के बारे में बात कर रहे हैं। मैं जानता हूं कि आप क्या कहने की कोशिश कर रहे हैं। यदि आप मुझ पर गुगलियां फेंकेगे तो मुझे भी गुस्सा आएगा। चयनकर्ता प्रमुख ने कहा मैं जानता हूं कि मुझे क्या कहना है। हम सीधी बात कर रहे हैं। श्रीकांत ने फिर हिन्दी में कहा यदि आप मुझ पर सवाल उठाने की कोशिश करेंगे तो क्या आपको लगता है कि मैं चुप रहूंगा।.. श्रीकांत ने फिर संभलते हुए कहा कि उन्हें विश्वास है कि टीम इंडिया दौरे का समापन सुखद अंदाज में करेगी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...