Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

केबल ऑपरेटरों ने मध्‍य प्रदेश में समाचार चैनलों का प्रसारण रोका

मध्‍य प्रदेश सरकार द्वारा केबल ऑपरेटरों पर कर बढ़ाकर बीस फीसदी किए जाने के इन लोगों ने पूरे प्रदेश में समाचार चैनलों का प्रसारण ठप कर दिया है. उपभोक्‍ता अब 28 फरवरी से समचार चैनल नहीं देख पा रहा है. केबल ऑपरेटरों ने यह कदम सरकार के कर बढ़ाने के विरोध में उठाया है. इन लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार बढ़ा हुआ कर वापस नहीं लेती है तो ये लोग पांच मार्च को सारे चैनल का प्रसारण रोक देंगे तथा अगले दिन से आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे.

मध्‍य प्रदेश सरकार द्वारा केबल ऑपरेटरों पर कर बढ़ाकर बीस फीसदी किए जाने के इन लोगों ने पूरे प्रदेश में समाचार चैनलों का प्रसारण ठप कर दिया है. उपभोक्‍ता अब 28 फरवरी से समचार चैनल नहीं देख पा रहा है. केबल ऑपरेटरों ने यह कदम सरकार के कर बढ़ाने के विरोध में उठाया है. इन लोगों ने चेतावनी दी है कि अगर सरकार बढ़ा हुआ कर वापस नहीं लेती है तो ये लोग पांच मार्च को सारे चैनल का प्रसारण रोक देंगे तथा अगले दिन से आमरण अनशन पर बैठ जाएंगे.

केबल ऑपरेटरों का आरोप है कि सरकार कुछ डीटीएच कंपनियों के इशारे पर उन लोगों का व्‍यवसाय ठप करने के लिए कर में इतनी वृद्धि की है ताकि लोग केबल ऑपरेटरों के महंगे संचालन की बजाय उनसे सस्‍ते पड़ने वाले डीटीएच कंपनियों की शरण में जाएं. केबल ऑपरेटर कहते हैं कि सरकार ने मल्‍टीप्‍लेक्‍स तथा सिनेमा घरों को दस साल के लिए मनोरंजन की छूट दी है, जहां 25 रुपये में बोतल का पानी बिकता है, पर गरीब के घरों में उपलब्‍ध होने वाले केबल पर उन्‍होंने कर लगा दिया है.

केबल ऑपरेटरों का कहना है कि राज्‍य में पिछले आठ सालों से केबल किराया में वृद्धि नहीं हुई है. राज्‍य सरकार इससे पहले भी जब मनोरंजन कर दस रुपये से बढ़ाकर बीस रुपये कर दिया था तो ऑपरेटर उपभोक्‍ताओं पर कोई भार ना डालते हुए खुद इसका भुगतान कर रहे हैं. पंजाब, राजस्‍थान आदि राज्‍यों में मनोरंजन कर को पूर्ण रूप से समाप्‍त कर दिया गया है, पर मध्‍य प्रदेश सरकार इस ज्‍यादा कर वसूलने की तैयारी कर रही है.

केबल ऑपरेटरों का कहना है कि सक्षम व्‍यक्ति तो पहले ही डीटीएच लगा चुके हैं. मध्‍यम वर्ग का उपभोक्‍ता केबल के सहारे हैं, अगर हम केबल कनेक्‍शन का किराया बढ़ाते हैं तो वो लोग भी केबल कनेक्‍शन से मुक्‍त होकर डीटीएच प्‍लेटफार्म पर जा सकते हैं. केबल ऑपरेटरों ने चेतावनी दी है कि अगर पांच तक हमारी समस्‍या का निदान नहीं निकला तो हम सारे चैनलों का प्रसारण ठप कर देंगे साथ ही छह मार्च से आमरण अनशन पर चले जाएंगे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...