रेवाडी में रेडक्रास सोसायटी में जिला प्रशिक्षण अधिकारी के पद पर कार्यरत राम किशन ने आरोप लगाया है कि पंजाब केसरी के पत्रकार रवि यादव उन्हें ब्लैकमेल कर रहे हैं. वे रवि यादव को अब तक 23 हजार रुपये दे चुके हैं इसके बाद भी वो लगातार पैसों की मांग कर रहे हैं. उन्होंने इस संदर्भ में एक हलफनामा और पत्र पंजाब केसरी के संपादक अश्वनी कुमार के पास भी भेजा है, जिसमें इन सारे आरोपों को विस्तार से बताया गया है. नीचे रामकिशन द्वारा भेजा गया हलफनामा और शिकायती पत्र.









