Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

सुख-दुख...

हमार टीवी के पूर्व ब्‍यूरोचीफ द्वारा दिए गए कई चेक बाउंस

हमार टीवी के कुछ स्ट्रिंगरों को दिया गया चेक बाउंस हो गया है. यह चेक हमार टीवी के पूर्व ब्‍यूरोचीफ सीपी सिंह ने दिया था. जिन लोगों के चेक बाउंस होने की सूचना आई थी, उनमें अमेठी से रोहित कुमार अग्रहरि, अम्‍बेडकर नगर से नूर आलम, संत कबीर नगर से अजय कुमार श्रीवास्‍तव, मीरजापुर से परमानन्‍द एवं भदोही से महेश जायसवाल का चेक बाउंस होने की बात सामने आई थी.

हमार टीवी के कुछ स्ट्रिंगरों को दिया गया चेक बाउंस हो गया है. यह चेक हमार टीवी के पूर्व ब्‍यूरोचीफ सीपी सिंह ने दिया था. जिन लोगों के चेक बाउंस होने की सूचना आई थी, उनमें अमेठी से रोहित कुमार अग्रहरि, अम्‍बेडकर नगर से नूर आलम, संत कबीर नगर से अजय कुमार श्रीवास्‍तव, मीरजापुर से परमानन्‍द एवं भदोही से महेश जायसवाल का चेक बाउंस होने की बात सामने आई थी.

इस संदर्भ में जब इन लोगों से बात की गई तो रोहित ने चेक बाउंस होने की बात तो कही साथ ही ये भी कहा कि सीपी सिंह ने उनका पेमेंट क्‍लीयर कर दिया है. अब उनका पैसा सीपी सिंह पर बकाया नहीं है. नूर आलम ने कहा कि मुझे तो हमार टीवी या सीपी सिंह ने कोई चेक नहीं दिया था, अलबत्‍ता मेरा पेमेंट अब तक फंसा हुआ है, कब क्‍लीयर होगा पता नहीं है. संत कबीरनगर के अजय कुमार श्रीवास्‍तव ने कहा कि मुझे भी सीपी सिंह ने दो हजार का चेक दिया था, पर वो बाउंस हो गया. बैंक वालों ने चेक भी गुम कर दिया, जिससे मेरे पास कोई सबूत भी नहीं बचा है. अब तक मेरा पेमेंट क्‍लीयर नहीं हुआ है. 

इस संदर्भ में जब मीरजापुर में हमार टीवी के स्ट्रिंगर रहे परमानंद से बात की गई तो उन्‍होंने भी स्‍वीकार किया कि उन्‍हें हमार टीवी की तरफ से सीपी सिंह ने 2000 का चेक दिया था, लेकिन वो क्‍लीयर नहीं हो पाया. चेक बाउंस हो गया. अब तक हमलोगों को पेमेंट नहीं मिला है. भदोही में कार्यरत रहे महेश जायसवाल से बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि उन्‍हें कोई चेक नहीं दिया गया था, उन्‍होंने एक महीना काम किया जब समझ में आ गया कि यहां पैसा नहीं मिलने वाला है तो उन्‍होंने हमार टीवी छोड़ दिया था. हालांकि उन्‍होंने जितने दिन काम किया है उतने दिन का पैसा उन्‍हें अभी नहीं मिल पाया है.

इस संदर्भ में जब सीपी सिंह से बात की गई तो उन्‍होंने कहा कि हमार टीवी वाले पेमेंट देना बंद कर दिया था तथा आजकल कर रहे थे. मैंने हमार टीवी प्रबंधन के आश्‍वासन के आधार पर दूर जिलों वालों को पोस्‍ट डेट का चेक अपने पास से दिया, आसपास के जिलों वालों को कैश पेमेंट किया. जब हमार टीवी की तरफ से एकाउंट में पैसा नहीं आया तो जिन दो-चार लोगों को चेक दिया गया था, बाउंस हो गया. हमार टीवी द्वारा पैसा नहीं दिए जाने के बाद भी कई लोगों का पेमेंट क्‍लीयर किया गया है और कई का करने की कोशिश की जा रही है. 

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...