जयपुर : जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान (जार) की प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णयानुसार जयपुर जिला इकाई को भंग करके श्री फूलचन्द बिलोनिया को संयोजक मनोनीत किया गया है। जार के प्रदेश अध्यक्ष ललित शर्मा ने विज्ञप्ति जारी करके यह स्पष्ट किया है कि जयपुर इकाई के पूर्व अध्यक्ष उमेन्द्र दाधीच एवं महासचिव सुरेन्द्र शर्मा की ओर से कार्यकारिणी भंग होने के बाद विभिन्न समाचार पत्र में जार के नाम से प्रदेश कार्यकारिणी एवं जिला संयोजक सम्बन्धी समाचार प्रकाशित करवाए जा रहे हैं।
समाचार पत्रों में उमेन्द्र दाधीच ने स्वंय को प्रदेशाध्यक्ष व सुरेन्द्र शर्मा को प्रदेश महासचिव बताया है। यह समाचार भ्रमित करने एवं जार को कमजोर करने के इरादों से शरारती गतिविधियां हैं। जार की प्रदेश कार्यकारिणी पूर्ववत ही है एवं किसी प्रकार के चुनाव नहीं हुए है जिलों में प्रदेश कार्यकारिणी के निर्णयानुसार चुनाव प्रक्रिय चालू है। शर्मा ने यह भी स्पष्ट किया कि जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन ऑफ राजस्थान को ही हिन्दी में राजस्थान पत्रकार संघ एवं संक्षिप्त में जार कहा जाता है। इन नामों से जो भी व्यक्ति शरारतपूर्ण कार्रवाई करेगा, उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई कराया जाएगा। अतः राजस्थान में जार से जुड़े पत्रकारों को इन शरारतपूर्ण समाचारों से भ्रमित नहीं होना चाहिए। प्रेस रिलीज






