पटना। प्रेस काउंसिल ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जस्टिस मार्कडेय काटजू के बिहार में मीडिया के उत्पीड़न संबंधी वक्तव्य को हफ्ता भी नहीं गुजरा कि शुक्रवार को विधानसभा परिसर में पत्रकारों पर लाठीचार्ज हो गया। न्यूज चैनलों से जुड़े मीडियाकर्मियों ने कैमरे के साथ विधानसभा में एक खास लाइन से आगे जाने की कोशिश की, तो सुरक्षाकर्मी उग्र हो उठे। इन मीडियाकर्मियों के पास विधानसभा की ओर से कवरेज के लिए जारी अनुमति पत्र है और दो जगह सुरक्षा जांच भी होती है।
जब मीडियाकर्मियों ने यह बात कही तो उनकी सुरक्षाकर्मियों से गर्मागर्मी हो गई। कई मीडियाकर्मियों को चोट आई हैं। विरोध में मीडियाकर्मियों ने धरना दिया, लेकिन विधानसभा प्रशासन की ओर से समझाए जाने पर वे आंदोलन खत्म करने को मान गए। साभार : जागरण





