Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

अवैध वसूली में सहारा का स्ट्रिंगर गिरफ्तार, साधना का स्ट्रिंगर फरार

: अपडेट : जमशेदपुर के पोटका के लिए शुक्रवार का दिन अच्‍छा नहीं रहा. अवैध वसूली के आरोप में सहारा के स्ट्रिंगर विनोद केशरी की पिटाई हुई वहीं इस कांड में उनका भागीदार बताया जा रहा साधना न्‍यूज का स्ट्रिंगर शंकर गुप्‍ता फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने विनोद गुप्‍ता को गिरफ्तार कर लिया है. पोटका थाना में हाता क्षेत्र की मुखिया रुपा सरदार ने इनलोगों के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी.

: अपडेट : जमशेदपुर के पोटका के लिए शुक्रवार का दिन अच्‍छा नहीं रहा. अवैध वसूली के आरोप में सहारा के स्ट्रिंगर विनोद केशरी की पिटाई हुई वहीं इस कांड में उनका भागीदार बताया जा रहा साधना न्‍यूज का स्ट्रिंगर शंकर गुप्‍ता फरार बताए जा रहे हैं. पुलिस ने विनोद गुप्‍ता को गिरफ्तार कर लिया है. पोटका थाना में हाता क्षेत्र की मुखिया रुपा सरदार ने इनलोगों के खिलाफ अवैध वसूली की शिकायत दर्ज कराई थी.

गौरतलब है कि किसी खबर में गड़बड़ी लेकर ये लोग हाता की मुखिया रुपा सरदार के पास गए थे तथा उनसे पैसों की मांग की थी. बताया जा रहा है कि जितना पैसा इन लोगों ने मांगा था महिला मुखिया ने उतना पैसा नहीं दिया. एक-एक हजार देकर मामला सलटा लिया. वसूली किए जाने की जानकारी मुखिया के ब्‍लाक प्रमुख भाई को हो गई. उसने पहले तो दोनों लोगों को खोज शुरू की. शंकर गुप्‍ता तो इन लोगों के हाथ नहीं लगे पर विनोद केशरी प्रमुख और उनके लोगों के हत्‍थे चढ़ गए. विनोद केशरी को इनलोगों ने जमकर पीटा. इसके बाद मुखिया रुपा सरदार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों लोगों के खिलाफ आईपीसी की धारा 384 व 385 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया.

इसके बाद पुलिस ने सहारा के स्ट्रिंगर विनोद केशरी को तो गिरफ्तार कर लिया परन्‍तु साधना न्‍यूज का स्ट्रिंगर फरार बताया जा रहा है. हालांकि कल भड़ास से बातचीत में सहारा के स्ट्रिंगर विनोद केशरी ने कहा था कि उसे जानबूझकर फंसाया जा रहा है. भड़ास ने शंकर गुप्‍ता का भी पक्ष जानने की कोशिश की परन्‍तु उनसे बात नहीं हो पाई. अभी व्‍यस्‍त हैं. पोटका थाना ने दोनों लोगों के खिलाफ मामला दर्ज होने तथा विनोद की गिरफ्तारी होने तथा शंकर के फरार होने की पुष्टि की.

इस संदर्भ में साधना के एडिटर इन चीफ एनके सिंह ने कहा कि जमशेदपुर में हमारे स्ट्रिंगर अनीस हैं. शंकर गुप्‍ता नाम का कोई स्ट्रिंगर साधना न्‍यूज चैनल से जुड़ा हुआ नहीं है. संभव हो कि कोई साधना न्‍यूज का नाम गलत तरीके से इस्‍तेमाल कर रहा हो.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...