वरिष्ठ पत्रकार विपिन धूलिया के बारे में खबर है कि वे चैनल वन से जुड़ गए हैं. उन्होंने यहां पर एक्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर ज्वाइन किया है. विपिन इसके पहले भी कई चैनलों में वरिष्ठ पदों पर रह चुके हैं. विपिन सहारा समय यूपी-उत्तराखंड चैनल के संस्थापक चैनल हेड भी रह चुके हैं. वे लेमन टीवी समेत कई चैनलों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं. बताया जा रहा है कि अब चैनल को रफ्तार पकड़ाने की जिम्मेदारी उन्हीं के कंधों पर डाल दी गई है.





