दैनिक जागरण, मेरठ में हलचल है. चर्चा है कि जनवाणी के जीएम रवि शर्मा जागरण में वापसी करने वाले हैं. ये खबर इसलिए भी चर्चा में है कि उन्हें जागरण के कार्यालय में देखा गया था. रवि लम्बे समय तक जागरण से जुड़े रहे हैं, पर जनवाणी की लांचिंग के समय जागरण से इस्तीफा दे दिया था. हालांकि इस खबर की सच्चाई पूछने पर रवि शर्मा ने स्पष्ट किया कि ऐसी कोई बात नहीं हैं.
उन्होंने कहा कि इसमें दूर-दूर तक सच्चाई नहीं है. हम जल्द ही जनवाणी का देहरादून संस्करण लांच कराने जा रहे हैं. हम इसकी तैयारियों में लगे हुए हैं. उन्होंने कहा कि यह खबर इसलिए भी उड़ी होगी कि हम अपने पीएफ और ग्रेच्यूटी के बकाया पैसा के संदर्भ में जागरण कार्यालय गए हुए थे. जागरण ने सभी का पैसा चुका दिया है पर मेरा पैसा किन्हीं दिक्कतों के कारण अब तक नहीं मिल पाया है, इस संदर्भ में ही जानकारी के लिए गया था.





