रूल्स एवं मैनुअल के एसपी राहुल अस्थाना के खिलाफ 29 फरवरी की दोपहर स्टेनो जयप्रकाश कनौजिया को खुलेआम माँ-बहन की गालियाँ देने के मामले में आज थाना महानगर, लखनऊ में एफआईआर संख्या 16/2012 धारा 504 आईपीसी दर्ज किया गया. एफआईआर के अनुसार 29 फरवरी को लगभग चार बजे वे रूल्स एंड मैनुअल्स के दो एसपी अमिताभ ठाकुर और राहुल अस्थाना के सरकारी कमरे के आवंटन से सम्बंधित एक आदेश अस्थाना को देने गए थे. आदेश की प्रति देखते ही अस्थाना अचानक से आग-बबूला हो गए.
वे बिना किसी कारण के ही कनौजिया को कई तरह की भद्दी-भद्दी गालियाँ देने लगे और धमकी दी कि अभी एक महीना मेरी नौकरी हैं, तुम्हे बर्खास्त करा दूँगा. साथ ही उन्होंने कार्यालय में रखा शीशे का ग्लास और प्लेट फेंक कर मारा. इस पर कनौजिया ने अमिताभ ठाकुर को पत्र लिख एफआईआर दर्ज करवाने को कहा जिसे ठाकुर ने डीजीपी अतुल और डीजी रूल्स एंड मैनुअल्स ओपी दीक्षित को एफआईआर के लिए भेजा. जब 03 मार्च तक एफआईआर दर्ज नहीं हुआ तो कनौजिया ने ठाकुर के साथ थाना महानगर पर जा कर यह मुक़दमा दर्ज कराया.






