गिरीश गुरनानी के इस्तीफा देने के बाद खाली पड़े अमर उजाला, हिमाचल के संपादक पद पर राजेंद्र सिंह को भेजा जा रहा है. राजेंद्र सिंह फिलहाल लखनऊ में कार्यरत हैं. गिरीश गुरनानी कुछ दिन पूर्व अमर उजाला से इस्तीफा देकर हिंदुस्तान चले गए थे, जिसके बाद उन्हें हिंदुस्तान, देहरादून का संपादक बना दिया गया था. अब उनकी जगह राजेंद्र सिंह को संपादक बनाया जा रहा है. वे पूरे यूनिट के इंचार्ज होंगे.
राजेंद्र ने अपने करियर की शुरुआत 92 में दैनिक जागरण, मेरठ के साथ की थी. एक साल यहां रहने के बाद 93 में अमर उजाला, मेरठ से जुड़ गए थे. तब से अमर उजाला के साथ ही हैं. इस बीच उन्होंने हरियाणा और पंजाब में उन्होंने अमर उजाला की लांचिंग कराई. रोहतक में ब्यूरोचीफ रहे. लुधियाना एवं अमृतसर में भी वरिष्ठ पदों पर रहे. पंजाब से वापसी के बाद अमर उजाला, मेरठ में सिटी चीफ बने. बीते साल दिसम्बर माह में इन्हें स्टेट ब्यूरो हेड बनाकर लखनऊ भेज दिया गया था.






