Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

आवाजाही, कानाफूसी...

न्‍यूज चैनल का कर्मचारी बन के ठगी करने वाला गिरफ्तार

नई दिल्ली : ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। वह मेट्रो में खुद को इंजीनियर व एक न्यूज चैनल का कर्मी बताकर लोगों को चूना लगाता था। यहीं नहीं न्यूज चैनल का कर्मचारी बन उसने एक युवती को भी अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और भगाकर उससे शादी कर ली। उसके खिलाफ ग्रेटर कैलाश में न्यूज चैनल का कर्मी बनकर ठगी करने व सुभाष प्लेस थाना में मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे गाजियाबाद के वैशाली से गिरफ्तार किया है।

नई दिल्ली : ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने नौकरी के नाम पर लाखों रुपये ऐंठने वाले एक शातिर ठग को गिरफ्तार किया है। वह मेट्रो में खुद को इंजीनियर व एक न्यूज चैनल का कर्मी बताकर लोगों को चूना लगाता था। यहीं नहीं न्यूज चैनल का कर्मचारी बन उसने एक युवती को भी अपने प्रेमजाल में फंसा लिया और भगाकर उससे शादी कर ली। उसके खिलाफ ग्रेटर कैलाश में न्यूज चैनल का कर्मी बनकर ठगी करने व सुभाष प्लेस थाना में मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी करने का मामला दर्ज है। पुलिस ने उसे गाजियाबाद के वैशाली से गिरफ्तार किया है।

दक्षिण-पूर्वी जिला के अतिरिक्त पुलिस आयुक्त अजय चौधरी के मुताबिक आरोपी का नाम प्रेम सिंह (23) है। वह मूलरूप से सुल्तानपुर (उप्र) का रहने वाला है किंतु गाजियाबाद के वैशाली सेक्टर एक में रह रहा है। उसके पिता ट्रैक्सी चालक हैं। आरोपी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से स्नातक किया हुआ है। 2011 में वह नौकरी की तलाश में दिल्ली आया। यहां उसने पहले कूरियर कंपनी में नौकरी शुरू की। उसने मेट्रो के एक ठेकेदार के साथ भी काम किया है। जांच से पता चला है कि मेट्रो में नौकरी दिलाने के नाम पर वह कई लोगों के साथ ठगी कर चुका है। वह खुद को मेट्रो में इंजीनियर बताता था।

बीते दिनों एक टीवी चैनल की ओर से ग्रेटर कैलाश थाने में शिकायत दर्ज कराई गई कि एक युवक चैनल का कर्मी बता कर होटल सोलो विक्टोरिया में तीन दिनों तक रुका था। होटल में रुकने के लिए उसने एक ड्राइविंग लाइसेंस और टीवी चैनल का परिचय पत्र दिया था। कर्मियों को शक न हो उसने टीवी चैनल के मालिक का ई-मेल आइडी भी दे दिया था। तीन दिन रुकने के बाद वह वहा से बिल का भुगतान किए बिना फरार हो गया। ठगी का शिकार होने के बाद होटल प्रशासन ने इसकी पुलिस को दे दी। थानाध्यक्ष राजीव कुमार के नेतृत्व में एसआइ अनिस शर्मा व संदीप पवार ने जब न्यूज चैनल से संपर्क किया तो पता चला कि इस नाम का कोई युवक चैनल में नहीं है। चैनल की शिकायत पर उसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। जिस लाइसेंस के जरिए होटल बुक कराया गया वह किसी और का निकला। लाइसेंस गुम हो जाने की सूचना मुंबई के संबंधित थाने में दर्ज है। प्रेम ने इसी लाइसेंस के आधार पर सिमकार्ड भी लिया था। नंबर को सर्विलांस पर लगा दिया गया। इसके बाद उसे वैशाली से दबोच लिया गया।

प्रेम कितना शातिर दिमाग का है इसका पता इस बात से लगाया जा सकता है कि उसने धोखा देकर एक युवती को अपने प्रेम जाल में फंसा लिया और उससे शादी कर ली। उसने युवती से बताया था कि वह न्यूज चैनल में काम करता है। अपना नाम अनूप चिमनानी बताते हुए उसने कहा था कि वह उक्त चैनल से कई सालों से जुड़ा है। युवती को रानी बाग इलाके से भगा कर उसने शादी की थी। साभार : जागरण

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...