फारवर्ड प्रेस के खबर है कि सकुर्लेशन विभाग में दो नयी नियुक्तियां की गयी हैं। प्रभात खबर से जुडे रहे धनंजय उपाध्याय को नेशनल सर्कुलेशन प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा नई दुनिया के पटना ब्यूरो से जुड़े रहे मनोज सिन्हा को बिहार सर्कुलेशन प्रभारी बनाया गया है। दोनों लोगों ने अपना पद भार संभाल लिया है। धनंजय उपाध्याय दिल्ली कार्यालय में बैठेंगे जबकि मनोज सिन्हा पटना में रहकर अपनी जिम्मेदारी संभालेंगे।
पत्रिका के संपादक (हिंदी) प्रमोद रंजन ने बताया कि फारवर्ड प्रेस उत्तर भारत के बुद्धिजीवियों, नीति निर्माताओं और विश्वविद्यालयों के विद्यार्थियों के बीच अपना सर्कुलेशन बढ़ाने के लिए अभियान चला रही है। ये नियुक्तियां इसी संदर्भ में की गयी हैं।





