चुनावी मौसम है। हर तरफ पत्रकारों को साधने की कोशिश हो रही है। कोई किसी तरह से तो कोई किसी तरह से इन्हें साध रहा है। पर बरेली के कुछ उम्मीदवार कुछ ठोस संसाधनों से इन्हें साधने की कोशिश कर रहे हैं। सूत्रों ने बताया कि यहां दो उम्मीदवारों ने पत्रकारों पर खूब पैसे लुटाया है। इन्हीं में एक उम्मीदवार ने यहां सभी अखबारों के पत्रकारों की एक लिस्ट बनाई और एक दुकान से 19 एलसीडी खरीदी। उम्मीदवार के एक खास को इन एलसीडियों को देने की जिम्मेदारी सौंपी गई कि इन्हें वह सही हाथों में पहुंचा दे।
सूत्र बता रहे हैं कि कुछ पत्रकारों को उनके घर पर ही एलसीडी भेज दी गई और कुछ लोग लेने पहुंचने लगे। इसी में शहर में खबर फैल गई सो कुछ पत्रकारों ने इसे लेने से इनकार कर दिया। हालांकि उस उम्मीदवार ने दिवाली में ही कुछ लोगों को एलसीडी पकड़ा दिया था, जिससे पत्रकार उनके एहसानों तले दबे रहे। उम्मीदवार का सोचना था कि पत्रकार हैं खरीद तो सकते नहीं पर देखने को तो मन करता ही होगा सो इसी से साधने की कोशिश की। जिन पत्रकारों के पास एलसीडी पहुंच गई है उनकी संख्या सात है। हालांकि अभी भी कुछ लोग मन बनाए हुए हैं पर तीन को ही चुनाव था इसलिए कुछ लोग एहतियात बरतते रहे।
वैसे लोग चाहें तो अपने पत्रकार मित्रों को देख सकते हैं कि किनके घरों में अभी-अभी एलसीडी लगी है इसी से अनुमान कर सकते हैं मुझे नाम खोलने की जरूरत नहीं पड़ेगी…।।।। हां एक बात तो भूल ही गया एक फोटोग्राफर महोदय भी एलसीडी लेने में कामयाब हुए हैं। वहीं एक उम्मीदवार ने यहां के फोटोग्राफरों औप पत्रकारों पर खूब पैसा खर्च लुटाया है। सभी को दस-दस हजार रुपये नकद बांटा है।
एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.






