अफ्रीकी देश सोमालिया में कुछ बंदूकधारियों ने एक स्थानीय पत्रकार की गोली मारकर हत्या कर दी. इस साल इस तरह की यह तीसरी हत्या है. मारे गए पत्रकार अली अहमद आब्दी के साथियों के मुताबिक नकाबपोश बंदूकधारियों ने उनकी उस वक्त हत्या कर दी जब वे अपने घर की ओर पैदल ही जा रहे थे. प्रेस की स्वतंत्रता के लिए काम कर रहे संगठन रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स का कहना है कि अफ्रीकी देशों में सोमालिया पत्रकारों के लिए सबसे खतरनाक देश है. (बीबीसी)





