कानपुर से सूचना है कि आलोक तिवारी ने हिंदी दैनिक जनसंदेश टाइम्स ज्वाइन कर लिया है. उनका पद ग्रुप बिजनेस एडिटर का है. आलोक पत्रकारिता में शुरुआत से ही बिजनेस बीट पर काम कर रहे हैं. वे करीब 11 साल तक दैनिक जागरण, कानपुर में बिजनेस का पेज देखते रहे. उसके बाद उन्होंने कानपुर में ही हिंदुस्तान अखबार ज्वाइन कर लिया जहां एक साल तक रहे. फिर वे दैनिक भास्कर, भोपाल चले गए. अमर उजाला, बरेली के साथ रहते हुए उन्हें बच्चा अखबार कांपैक्ट का प्रभारी बनाया गया था लेकिन प्रभात सिंह से कहासुनी के बाद आलोक समेत कुल पांच लोगों ने एक साथ इस्तीफा दे दिया था. चार लोगों ने बरेली में ही दैनिक जागरण ज्वाइन कर लिया. अब आलोक ने जनसंदेश टाइम्स के साथ नई पारी की शुरुआत कर दी है.





