अमर उजाला ने एक बार फिर अपनी श्रेष्ठता का परचम लहरा दिया है। उत्तराखंड, जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में यह अपने नंबर-1 के स्थान पर काबिज है। आईआरएस-2011 की चौथी तिमाही के लिए जारी कुल पाठक संख्या (टीआर) आंकड़ों के मुताबिक इस अवधि में अमर उजाला के देशभर में पाठकों की संख्या दो करोड़ 97 लाख के ऊपर रही जबकि उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में इस अवधि में यह आंकड़ा दो करोड़ 70 लाख से ऊपर रहा।
उत्तर प्रदेश में अमर उजाला का प्रदर्शन लगातार शानदार बना रहा। पहली तिमाही की तुलना में तीसरी और चौथी तिमाही में कुल पाठकों की संख्या में बढ़ोतरी का क्रम लगातार जारी है। साथ ही, औसत पाठक संख्या (एआईआर) आंकड़ों के मुताबिक 60 हजार रुपये से एक लाख रुपये तक के मासिक आय वर्ग में यह उत्तर प्रदेश में नंबर वन है। अमर उजाला पब्लिकेशन्स के कॉम्पैक्ट अखबार का जलवा उत्तर प्रदेश के पाठकों में बदस्तूर जारी है। अपने खास आकार का अखबार कॉम्पैक्ट आईआरएस-2011 की चौथी तिमाही के लिए जारी कुल पाठक संख्या आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में 23 लाख 50 हजार पाठकों के साथ शीर्ष पर काबिज है। साभार : अमर उजाला






