चंडीगढ़। सिम्मी मरवाहा मेमोरियल चैरिटेबल ट्रस्ट (पंजीकृत) द्वारा नौवें सिममी मरवाहा युवा पत्रकार सम्मान के लिए युवा पत्रकारों से आवेदन मांगे गए है। ट्रस्ट की प्रबंध न्यासी कवयित्री राजिंदर रोज़ी ने बताया कि बीते एक बरस के दौरान जिन पत्रकारों ने समाज की बेहतरी के लिए अपने कलम के जरिए कार्य किया गया है और खोजी पत्रकारिता कर प्रशासन, सरकार की आंखें खोली हों, वह इसके लिए आवेदन कर सकता है।
आवेदन करने का अंतिम दिन २५ मार्च २०१२ है। इस सम्मान में इलेक्ट्रानिक, प्रिंट और वेब मीडिया के क्षेत्र से जुडे़ पत्रकारों के अलावा पीयू चंडीगढ़ से मॉस कॉम पत्राचार के टॉपर को शुद्ध चांदी का सममान पत्र प्रदान किया जाता है। आयोजन हर बार की तरह इस बार भी ३ अप्रैल, दिन मंगलवार को चंडीगढ़ प्रेस क्लब सेकटर २७ डी में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए ट्रस्ट के ई मेल आईडी [email protected] अलावा दूरभाष नंबर ९८७२२-०३४७८ और ०१७२-२२२८६२९ पर भी संपर्क किया जा सकता है। गौरतलब है कि पत्रकार सिम्मी मरवाहा की २४ बरस की आयु में चंडीगढ़ में हुए एक सड़क हादसे में ९ बरस पहले २२ मार्च २००३ को निधन हो गया था, जिसके बाद उसके शुभचिंतकों द्वारा यह सम्मान दिवस आयोजित करने का सिलसिला उनकी स्मृति में चलाया गया है। प्रेस रिलीज






