Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अखिलेश ने दोहराया- सपा शासन में गुंडागर्दी करने वाले बाहर होंगे

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के नतीजों में शानदार सफलता हासिल करने के बाद समाजवादी पार्टी के नेता अखिलेश यादव ने कहा है कि सपा की सरकार बनने पर गुंडागर्दी करने वाले को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा और ऐसा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी. बसपा की पराजय के बारे में अखिलेश ने कहा, जो लोग हार गए, उनके बारे में क्या कहें, वे लोग तो खुद हार स्वीकार कर रहे हैं. प्रदेश की जनता ने बसपा को सूबे को खुशहाली के रास्ते पर ले जाने का अच्छा मौका दिया था, मगर उसने पत्थर लगवाने पर सारा पैसा लगा दिया और उसके अधिकारियों ने भ्रष्टाचार के नए-नए तरीके निकाले, जिससे प्रदेश बदहाली के रास्ते पर चला गया. 

खुद के बारे में अखिलेश बोले कि वह मुख्यमंत्री पद की दौड़ में नहीं हैं और मुलायम सिंह यादव ही मुख्यमंत्री बनेंगे. अखिलेश ने कहा कि उनकी पार्टी को जाति-धर्म से ऊपर उठकर जनता ने चुना है और वह इसके लिए जनता के शुक्रगुजार हैं. उन्होंने कहा, यह सच है कि यूपी की जनता ने जाति-धर्म से ऊपर उठकर सपा को वोट दिया. हमें यह कामयाबी मिलने की उम्मीद थी. हमारी पूरी पार्टी ने मिलकर संघर्ष किया जिसका नतीजा सबके सामने है.

इस बीच, चुनाव आयोग की आधिकारिक वेबसाइट की मानें तो यूपी में कुल 204 सीटों पर सपा आगे है और 12 सीटों पर जीत हासिल कर चुकी है. इस तरह समाजवादी पार्टी पूर्ण बहुमत पाकर उत्तर प्रदेश में अपनी सरकार बनाने की स्थिति में पहुंच गयी है. बहुजन समाजवादी पार्टी 88 सीटों के साथ दूसरे स्थान पर है जबकि शुरुआती सर्वेक्षणों में अच्छी स्थिति पाने वाली भाजपा 46 सीटों के साथ तीसरे और कांग्रेस 26 तथा रालोद 12 सीटों के साथ काफी पिछड़ गये हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...