राजधानी दिल्ली में इस्राइली राजनयिक की पत्नि पर हुए हमले के मामले में दिल्ली पुलिस ने एक शख्स को गिरफ्तार किया है। मोहम्मद काजमी नाम के इस शख्स पर हमले की साजिश में शामिल होने का आरोप है। पुलिस आज इस शख्स को कोर्ट में पेश करेगी।
पुलिस के मुताबिक मोहम्मद काजमी ईरान की एक न्यूज एजेंसी में पत्रकार है। काजमी पर आरोप है कि उसने ब्लास्ट के आरोपी को शरण दी थी। पुलिस ने इसे कल दक्षिणी दिल्ली से गिरफ्तार किया था। काजमी से हमले के बारे पूछताछ की जा रही है। इसके अलावा पुलिस उसके साथी की तलाश में भी जुटी है। साभार : अमर उजाला





