Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

प्रिंट-टीवी...

अब अपने पत्रकारों को होलोग्राम वाला आई कार्ड उपलब्‍ध कराएगा जागरण!

दैनिक जागरण, मैनेजमेंट देर से ही सही अब अपने पत्रकारों को बेहतर और प्‍लास्टिक कोटेड आई कार्ड जारी करने की तैयारी कर रहा है. सूत्र बताते हैं कि इसका फैसला नोएडा में कोर कमेटी द्वारा लिया गया है. इस विशेष आई कार्ड पर जागरण का होलोग्राम भी लगा होगा, जिससे असली और नकली की पहचान में आसानी हो. हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि इसे शुरू में किन-किन यूनिटों में लागू किया जाएगा.

दैनिक जागरण, मैनेजमेंट देर से ही सही अब अपने पत्रकारों को बेहतर और प्‍लास्टिक कोटेड आई कार्ड जारी करने की तैयारी कर रहा है. सूत्र बताते हैं कि इसका फैसला नोएडा में कोर कमेटी द्वारा लिया गया है. इस विशेष आई कार्ड पर जागरण का होलोग्राम भी लगा होगा, जिससे असली और नकली की पहचान में आसानी हो. हालांकि यह पता नहीं चल पाया है कि इसे शुरू में किन-किन यूनिटों में लागू किया जाएगा.

उल्‍लेखनीय है कि जागरण अलग-अलग यूनिटों में स्‍थानीय स्‍तर पर आई कार्ड जारी करने की परम्‍परा है. सभी यूनिटों में अलग-अलग तरह के आई कार्ड जारी होते रहे हैं. पर अब बताया जा रहा है कि प्रबंधन अपने पत्रकारों को एक जैसा आई कार्ड उपलब्‍ध कराने पर विचार कर रही है. इसका फैसला ले लिया गया है. इस आई कार्ड की विशेषता यह होगी कि यह प्‍लास्टिक कोटेड तो होगा ही इस पर जागरण का होलोग्राम भी मौजूद रहेगा. और यह उन पत्रकार कर्मचारियों को ही प्रदान किया जाएगा, जो जागरण के परमानेंट कर्मचारी होंगे.

बताया जा रहा है कि सुपर स्ट्रिंगर या स्ट्रिंगर या संवाद सूत्रों को इस तरह के आई कार्ड नहीं दिए जाएंगे. उन्‍हें पुराने तरीके के आई कार्ड से ही काम चलाना पड़ेगा. वैसे भी जागरण में ज्‍यादातर संवाद सूत्रों और स्ट्रिंगरों को आई कार्ड नहीं दिए जाते हैं. गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही यह बात सामने आई थी कि आगरा में संपादकीय प्रभारी ने पत्रकारों से ही पैसा लेकर उन्‍हें आई कार्ड उपलब्‍ध कराया था. समझा जा रहा है कि इस बात की जानकारी होने के बाद ही कोर कमेटी ने नए तरीके का आई कार्ड जारी करने की योजना बनाई है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...