Connect with us

Hi, what are you looking for?

No. 1 Indian Media News PortalNo. 1 Indian Media News Portal
Local News Community

विविध

अमर उजाला की मेहनत पर फिरा पानी, हार गए डीपी यादव

अमर उजाला की प्रचंड मेहनत के बावजूद बाहुबली व धनबली डीपी यादव सहसवान विधान सभा क्षेत्र में बुरी तरह से हार गये हैं, जिससे अमर उजाला के बारे में तरह-तरह की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया है। अमर उजाला ने सामान्य तौर पर चुनाव की खबरों को लेकर गुणवत्ता बनाये रखी, लेकिन बरेली मंडल में अमर उजाला की पहले ही दिन से जमकर छीछालेदर हो रही है। शुरू में शाहजहांपुर में अमर उजाला द्वारा छापी जा रही पैड न्यूज की खबरें आ चुकी थीं, लेकिन प्रबंधन ने बरेली मंडल की ओर फिर भी ध्यान नहीं दिया, तभी अन्य ब्यूरो में पैड न्यूज का रोग फैल गया।

चुनाव के दौरान अमर उजाला को जिस डीपी यादव की धज्जियां उड़ानी चाहिए थी, उस अमर उजाला ने डीपी यादव की शान में जमकर कसीदे गढ़े, प्रति दिन एक-दो खबर डीपी यादव के पक्ष में दी, लेकिन आज जब चुनाव परिणाम आये, तो लोग कहने लगे कि अमर उजाला की घोर मेहनत के बाद भी डीपी यादव तीसरे नंबर चले गये। आश्चर्य की बात तो यह है कि बदायूं में सब-एडीटर कैलाश सिंह ब्यूरो चीफ भी थे, लेकिन वह स्वयं डीपी यादव के रंग में ही रंगे नजर आये, क्योंकि उन्होंने डीपी यादव के पक्ष में अपने नाम से इतनी स्टोरी छापी हैं कि रिकार्ड बन चुका है। अंत में जब खबरें कम पड़ गयीं तो उन्होंने डीपी यादव के बेटे कुणाल यादव से बात कर यदु शुगर मिल की शानदार स्टोरी देकर मतदाताओं की सोच परिवर्तित करने की पूरी कोशिश की, लेकिन जनता ने अमर उजाला की सारी कोशिशों पर पानी फेर दिया। अमर उजाला की एक तरफा रिपोर्टिंग को लेकर चर्चायें हो रही हैं कि खेल ऊपर तक खेला गया, तभी यह सब संभव हो पाया।  आप भी नीचे देखिए अमर उजाला में प्रकाशित कुछ खबरें –

एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

… अपनी भड़ास [email protected] पर मेल करें … भड़ास को चंदा देकर इसके संचालन में मदद करने के लिए यहां पढ़ें-  Donate Bhadasमोबाइल पर भड़ासी खबरें पाने के लिए प्ले स्टोर से Telegram एप्प इंस्टाल करने के बाद यहां क्लिक करें : https://t.me/BhadasMedia 

Advertisement

You May Also Like

विविध

Arvind Kumar Singh : सुल्ताना डाकू…बीती सदी के शुरूआती सालों का देश का सबसे खतरनाक डाकू, जिससे अंग्रेजी सरकार हिल गयी थी…

विविध

: काशी की नामचीन डाक्टर की दिल दहला देने वाली शैतानी करतूत : पिछले दिनों 17 जून की शाम टीवी चैनल IBN7 पर सिटिजन...

विविध

पहली बार चुनाव हमने 1967 में देखा था. तेरह साल की उम्र में. और अब पहली बार ऐसा चुनाव देख रहे हैं, जो इससे...

विविध

राजस्थान, कांग्रेस और सेक्स. ये तीन शब्द लगता है आपस में अच्छे से घुल मिल गए हैं. भंवरी कांड में ये तीनों शब्द जुड़े...