टाइम्स नाउ से खबर है कि सीनियर प्रोड्यूसर अनुराग भट्टाचार्य ने इस्तीफा दे दिया है. वे कुछ समय पहले ही ईटीवी (मध्य प्रदेश/छत्तीसगढ़) से इस्तीफा देकर टाइम्स नाउ पहुंचे थे. अनुराग अब एक बार फिर अपनी पारी ईटीवी के साथ शुरू कर रहे हैं. अनुराग के टाइम्स ग्रुप छोड़ने के कारणों का पता नहीं चल पाया है. लेकिन बताया जा रहा है की कुछ व्यक्तिगत कारणों की वजह से उन्हें यह कदम उठाना पड़ा है.





