मुंबई से प्रकाशित हो रहे साप्ताहिक 'न्यूज इंडिया' का प्रकाशन जल्द ही लखनऊ से भी शुरू होने जा रहा है. लखनऊ में इस साप्ताहिक का संपादक संतोष कुमार को बनाया गया है. संतोष कुमार कई पत्र पत्रिकाओं में काम कर चुके हैं. उनके अलावा पत्रकार एवं स्तंभकार अनूपमणि त्रिपाठी ने भी न्यूज इंडिया के साथ अपनी नई पारी शुरू की है. उन्हें कॉपी एडिटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है.
लखनऊ से ही प्रकाशित हो रहे लोकमत के वरिष्ठ संवाददाता एवं कार्टूनिस्ट संपादक फैजान मुसन्ना ने भी वहां से इस्तीफा देकर न्यूज इंडिया ज्वाइन कर लिया है. उन्हें साप्ताहिक में समाचार संपादक बनाया गया है. इस साप्ताहिक का प्रकाशन न्यूज इंडिया प्रिंट्स एंड मीडिया प्राइवेट लिमिटेड द्वारा किया जाता है.





