आदरणीय यशवंतजी, मैं, ओमप्रकाश सिंह, मुंबई से सटे भाईंदर क्षेत्र में रहता हूँ. पिछले कई वर्षों से सतत पत्रकारिता से जुड़ा रहने के बाद मैंने अपना साप्ताहिक अखबार 'आपका शहर' गत तीन वर्षों से प्राकाशित कर रहा हूँ. भाईंदर क्षेत्र में अनेकानेक ऐसे लोगों ने पत्रकारिता आरंभ कर दी है जिनका पत्रकारिता जैसे गरिमामय क्षेत्र से दूर-दूर तक लेना देना नहीं था. दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति तो तब पैदा हो गई जब कई वर्षों से इस क्षेत्र में पत्रकारिता कर रहे सम्मानित पत्रकरों ने ऐसे लोगों की चाटुकारिता शुरू कर दी. महज कुछ पैसे की लालच में पत्रकारिता को कलंकित होता देख मेरे मन में खेद उत्पन्न हुआ.
इसकी गरिमा को बनाये रखने के उद्देश्य से स्वच्छ पत्रकारिता की एक मुहिम छेड़ने का निश्चय करते हुए मैंने मिरा रोड से लेकर दहाणू-पालघर के समाचार संकलित करते हुए एक वेबसाइट www.aapkashahar.com आरंभ किया है. मैं, आपके माध्यम से ऐसे पत्रकार बंधुओं से सहयोग की अपेक्षा रखता हूँ जो पत्रकारिता की गरिमा को बनाये रखने में विश्वास रखते हों और मेरे कवरेज क्षेत्र में रहते हों. मेरा विनम्र निवेदन है कि मिरा रोड, भाईंदर, वसई, विरार, पालघर, बोइसर, डहाणू इलाकों में घटित होनेवाली छोटी-बड़ी सामाजिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, प्रशासनिक घटनाओं के समाचार हमें इमेल द्वारा भेजें ताकि हम उन्हें वेबसाइट पर स्थान दे सकें. आशा है कि आप bhadas4media.com पर मेरे अनुरोध को स्थान देकर इस संदेश को स्वस्थ पत्रकारों तक अवश्य पहुँचायेंगे.
धन्यवाद
आपका विश्वासु
ओमप्रकाश सिंह
संपादक – आपका शहर
8268031123 / 9320915026





