जोधपुर से खबर है कि पश्चिमी राजस्थान में अपनी अलग पहचान बनाने वाला अखबार दैनिक मरू लहर में दीपावली पर्व पर छपे विशेषांक में ऑपरेटरों द्वारा विज्ञापन समय पर नहीं बनाने को लेकर हुई कहासुनी ने नया मोड़ ले लिया है। प्रबंधक गौतमचंद जैन ने ऑपरेटरों की छुट्टी कर दी है। यह खबर पूरे जोधपुर संभाग के मीडिया में चर्चा का विषय है।
पूरा प्रकरण प्रबंधक की मनमानी है या ऑपरेटरों की लापरवाही, यह बहस का विषय बन चुका है। सूत्रों की माने तो ऑटरेटरों द्वारा दिपावली पर्व पर एक्स्ट्रा काम के रुपयों की मांग को लेकर विवाद शुरू हुआ। इसका नतीजा पूरे स्टाफ की छुट्टी के रूप में सामने आया है।
कानाफूसी
(एक पत्रकार द्वारा भेजे गए पत्र पर आधारित)





