नई दिल्ली। दिल्ली में अफवाह भरे फोन से रविवार को पुलिस स्मैक की तलाश में एक पत्रकार के घर पहुंच गई। पुलिस को वहां से कुछ भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस के मुताबिक पीसीआर को एक फोन आया। फोन करने वाले ने कहा कि दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में अनुपम अपार्टमेंट के मकान नंबर 107 में स्मैक रखी है। सूचना पाकर पुलिस इस पते पर पहुंची। यह घर ‘फंटलाइन’ पत्रिका के दिल्ली ब्यूरो प्रमुख जॉन चेरियन का है। पुलिस को घर से कुछ भी नहीं मिला। दिल्ली पत्रकार संघ ने पत्रकार के घर की तलाशी पर चिंता जताई है। (एजेंसी)





