पिछले दो सालों से अपने नान न्यूज राष्ट्रीय चैनल की लांचिंग की तैयारियों में लगा सुभारती ग्रुप सोमवार को इसे मूर्त रूप देने जा रहा है. आज अपराह्न दो बजे मेरठ के सुभारतीपुरम में स्थित सरदार पटेल ऑडिटोरियम में चैनल की विधिवत लांचिंग की जाएगी. यह चैनल काफी समय से टेस्ट सिग्नल पर चल रहा था. चैनल के हेड वरिष्ठ पत्रकार आरपी सिंह हैं. इनके नेतृत्व में ही चैनल की लांचिंग की जा रही है.
चैनल की लांचिंग के संदर्भ में हेड आरपी सिंह ने बताया कि चैनल की सारी तैयारियां काफी पहले से ही पूरी कर ली गई हैं. आज चैनल का शुभारंभ स्वामी विवेकानंद सरस्वती के कर कमलों द्वारा की जाएगी. उल्लेखनीय है कि सुभारती ग्रुप को चैनल का लाइसेंस काफी पहले मिल गया था, पर किन्हीं कारणों से चैनल की लांचिंग टल गई थी.





