खबर है कि चैनल वन में मैनेजिंग एडिटर के रूप में वरिष्ठ पत्रकार उदय सिन्हा ने वापसी कर ली है. उनके साथ उनकी पूरी टीम भी लौट आई है. बताया जाता है कि प्रबंधन से अनबन के बाद उदय सिन्हा ने आफिस आना बंद कर दिया था. उनके जाने के बाद कई अन्य लोगों ने संस्थान छोड़ दिया. फिर रहमतुल्लाह और विपिन धूलिया ने ज्वाइन किया. अब सूचना मिली है कि प्रबंधन ने उदय सिन्हा से बातचीत कर मतभेदों को खत्म कर लिया और उन्हें वापस आकर काम संभालने का अनुरोध किया. उदय सिन्हा ने अपनी टीम के साथ वापसी कर ली है. अब चैनल वन फिर से नए फार्म में सक्रिय होगा, ऐसा बताया जा रहा है. रहमतुल्लाह और विपिन धूलिया भी चैनल के साथ बने हुए हैं.
एक अन्य जानकारी के मुताबिक मिडडे अखबार में जाह्नवी समंत को इंटरटेनमेंट एडिटर की जिम्मेदारी दी गई है. वे मिडडे में हिटलिस्ट सेक्शन की प्रभारी होंगी. वे सीधे सचिन कालबाग को रिपोर्ट करेंगी. जाह्नवी से पहले यह काम शुभा शैट्टी सहा देख रही थीं. जाह्नवी ने मिडडे में ट्रेनी के रूप में बारह साल पहले करियर शुरू किया था. बीच में वे बांबे टाइम्स और एचटी में रहीं, फिर मिडडे लौट आईं.






