फैजाबाद के युवा पत्रकार सुनील पाठक के असामयिक देहांत पर दैनिक समाचार पत्र ''स्पष्ट आवाज़'' के ब्यूरो कार्यालय में पत्रकारों व समाज सेवियों ने एक शोक सभा का आयोजन किया. इसमें दिवंगत पत्रकार की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखा गया. बैठक की अध्यक्षता ब्यूरो चीफ कुंवर समीर शाही ने की. उन्होंने कहा कि श्री पाठक के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता. उन्होंने अपनी कम उम्र में भी ये साबित कर दिया कि अगर ज़ज्बा हो तो कुछ भी असम्भव नही हैं. उन्होंने जीवन भर गरीब वंचितों के हितों की लड़ाई लड़ी.
पत्रकार प्रमोद कुमार पाण्डेय ने कहा कि श्री पाठक की कमी जीवन भर महसूस होती रहेगी. पत्रकार विवेकानंद पाण्डेय ने कहा कि उन्होंने आधुनिक पत्रकारिता को एक नया आयाम दिया है. समाधान सोशल डेवलपमेंट सोसायटी की अध्यक्षा कामिनी सिंह ने कहा कि स्थानीय पत्रकारिता व सामाजिक मुद्दों को लेकर श्री पाठक बहुत सजग रहे. आने वाली पीढ़ी को उनसे सीख लेने की जरूरत है. जीसस क्राइस्ट एजुकेशनल सोसायटी के अध्यक्ष राकेश यादव ने कहा कि श्री पाठक ने पत्रकारिता को एक नई दिशा देने का काम किया है. बैठक में पीयूष कुमार सिंह, राजन दादा, सुरजीत वर्मा, अभिषेक शुक्ल, संजय श्रीवास्तव, धीरज श्रीवास्तव, आदित्य मोहन अग्रहरी, विकाश कसौधन, सत्य प्रकाश मिश्र, राम प्रकाश मिश्र, दुर्गेश कुमार, बिरेन्द्र सिंह आदि लोग शामिल रहे.
फैजाबाद से कुंवर समीर शाही की रिपोर्ट.





